Bulandsehar News: बुलंदशहर: शिव मंदिर से घंटे चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
बुलंदशहर, अक्टूबर 28 -- जसनावली कलां के शिव मंदिर में चोरी Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव जसनावली कलां स्थित शिव मंदिर को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोरों ने दिनदहाड़े मंदिर में लगे बड़े घंटे के भीतर से घंटी चोरी कर ली। चोरी की यह पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कोतवाली देहात में गांव जसनावली कलां निवासी राजू कुमार पुत्र जीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गांव के बाहर स्थित शिव मंदिर में पुजारी के रूप में पूजा-अर्चना करते हैं। बीते 17 अक्तूबर को दोपहर दो अज्ञात व्यक्ति मंदिर परिसर में पहुंचे। दोनों आरोपियों ने मंदिर में टंगे बड़े घंटे के अंदर लगी घंटी को चुरा लिया। घटना के दौरान आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुजारी के अनुसार, मंदिर में पहले भी दो बार चोरी की घटनाएं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.