Bulandsehar News: बुलंदशहर: शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर, दो युवकों की मौत
बुलंदशहर, नवम्बर 27 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की अनियंत्रित कार की टक्कर लगने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार भी सड़क किनारे खाई में जा गिरी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि बिहार के गोपालगंज निवासी 32 वर्षीय धनंजय और डिबाई निवासी 30 वर्षीय हरीश दादरी स्थित बंसल वायर कंपनी में नौकरी करते थे। गुरुवार रात दोनों युवक गांव बराल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के बाद बाइक से वापस दादरी लौट रहे थे। इसी दौरान सिकंदराबाद-बराल रोड पर संतपुरा पुलिस चौकी के पास एक अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों युवको की मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Hathras News: हाईवे पर बाइकों की भिड़ंत में एक की मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.