Bulandsehar News: बुलंदशहर: शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी
बुलंदशहर, अक्टूबर 26 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। शरद पूर्णिमा पर सोमवार को छोटी काशी अनूपशहर में हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने बच्चों के मुंडन संस्कार कराए। वहीं भगवान सत्यनारायण की कथा का श्रवण किया। सोमवार को शरद पूर्णिमा पर दूरदराज से आए श्रद्धालुओं की नगर के गंगा घाटों पर भारी भीड़ उमड़ी। पूर्णिमा की पूर्व संध्या से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। सुबह से ही गंगा घाटों पर हर-हर गंगे के जयघोष के बीच स्नान शुरु किया। श्रद्धालुओं ने दिनेश घाट, जाह्नवी द्वार, परशुराम घाट और जेपी घाट पर गंगा स्नान किया। यह भी पढ़ें- Amroha News: शरद पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने बच्चों के मुंडन संस्कार कराए तथा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.