बुलंदशहर, अक्टूबर 11 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। छतारी क्षेत्र के गांव चौंढेरा में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को प्राचीन विचित्रा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर में मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। दूर-दराज के क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने मां चामुंडा देवी शक्तिपीठ के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गांव चौंढेरा में मां चामुंडा देवी का प्राचीन शक्ति पीठ है। नवरात्र के अवसर पर मेला का आयोजन होता है।दूर दराज से भक्त मां के दर्शन करने आते है।प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने मां को ध्वजा, नारियल, पान-सुपारी, दूध, जल और सिंदूरी चोला चढ़ाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- Kanpur News: जयकारों के साथ हुआ आदिशक्ति मां शैलपुत्री का पू...