बुलंदशहर, नवम्बर 16 -- Bulandsehar News: सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित तेज सिंह कॉलोनी से आठ वर्षीय मासूम बच्ची की अगवा करने के बाद हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में हुई मुठभेड़ में आरोपी रवि कुमार के दोनों पैरों में गोली लगी। वहीं, आरोपी की फायरिंग में दरोगा आजीत सिंह के बाएं हाथ में गोली लग गई, जबकि दूसरी गोली एक अन्य दरोगा के कान के पास से निकल गई। घायल आरोपी और दरोगा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि 15 नवंबर की रात पुलिस और स्वाट टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। कि बच्ची की हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी रवि कुमार निवासी ग्राम कुंवरपुर तरौयन, थाना सौरिख, जनपद कन...