Bulandsehar News: बुलंदशहर: बूंदाबांदी के दौरान भरभराकर गिरा मकान, चाचा-भतीजे की मौत, महिला गंभीर घायल
बुलंदशहर, अक्टूबर 30 -- Bulandsehar News: छतारी कस्बा के आजाद रोड पर गुरुवार देर रात में बूंदाबांदी के दौरान एक मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के दौरान मकान के मलबे में तीन लोग दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एनडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे तीनों लोगों को बाहर निकाला। हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार की रात करीब 1 बजे छतारी में आजाद रोड निवासी दुर्गाप्रसाद का मकान अचानक गिर गया। हादसे में घर के अंदर सो रहे राजेश (30 वर्ष) पुत्र दुर्गा प्रसाद और सचिन (17 वर्ष) पुत्र ज्ञान प्रकाश और चंद्रकला पत्नी दुर्गा प्रसाद मलबे में दब गए। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.