Bulandsehar News: बुलंदशहर: पेड़ से लटका मिला युवक का शव,मची सनसनी
बुलंदशहर, नवम्बर 7 -- Bulandsehar News: ब सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरपुर तिल के जंगलों में पेड़ से लटका एक 28 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जंगल में शव लटका होने की सूचना मिलने पर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की पहचान न होने के कारण पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की जानकारी भी जुटा रही है।एएसपी प्रेमसुख दरिया ने बताया कि मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.