Bulandsehar News: बुलंदशहर: पितृ अमावस्या पर गंगा स्नान करने उमड़े लाखों श्रद्धालु
बुलंदशहर, अक्टूबर 10 -- Bulandsehar News: पितृ अमावस्या पर शनिवार को जनपद समेत अन्य जनपदों और दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान आदि राज्यों से आए लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पितरों का तर्पण किया। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। पितरों की आत्मा शांति के लिए श्रद्धालुओं ने तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध आदि कर्म संपन्न कराकर पितरों को विदा किया। अहार, अनूपशहर, कर्णवास, राजघाट, रामघाट और नरौरा में गंगा तट पर श्रद्धालु का जनसैलाब उमड़ पड़ा। छोटी काशी अनूपशहर में पितृ अमावस्या पर क्षेत्र में विभिन्न जनपदों से आए श्रद्धालुओं ने नगर के बाबा मस्तराम घाट, परशुराम घाट, शिव स्वरूप घाट, लाल महादेव घाट तथा पुल के दोनों ओर बने अस्थाई घाटों पर हर-हर गंगे जय घोष के साथ स्नान प्रारंभ किया। यह भी पढ़ें- Hapur News: पितृ अमावस्या आज, हाईवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.