Bulandsehar News: बुलंदशहर: पहासू ब्लॉक कार्यालय बना मयखाना, वीडियो वायरल
बुलंदशहर, नवम्बर 7 -- Bulandsehar News: पहासू ब्लॉक में एडीओ पंचायत का कार्यालय कर्मचारियों की शराब पार्टी का अड्डा बन गया। टेबल पर रखी शराब की बोतलें तथा गिलासों में भरे जाम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,हालांकि हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता। सरकारी दफ्तर जहां जनता के कामों का निस्तारण होना चाहिए, वहां जाम छलकाए जा रहे हैं। पहासू ब्लॉक विकास कार्यालय के अंदर अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा की जा रही शराब पार्टी के वीडियो के वायरल होने के बाद विभाग में हड़कम्प मच गया है। वीडियो में एडीओ पंचायत एआर रहमान के दफ्तर के कमरों के भीतर टेबल पर सजी शराब की बोतलें, और नमकीन के साथ कर्मचारियों को बेफिक्र होकर महफिल जमाते देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया ऐसा नजारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.