Bulandsehar News: बुलंदशहर: डॉक्टर ईश्वर चंद्रा का निधन, जिस मेडिकल कॉलेज से पढ़े, उसी को देह दान
बुलंदशहर, अक्टूबर 16 -- Bulandsehar News: औरंगाबाद के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर ईश्वर चंद्रा का निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे और लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। मृत्यु के बाद चिकित्सा शिक्षा और वैज्ञानिक शोध के लिए उनका शरीर मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज (एलएलआरएम) को दान दिया जाएगा। डॉक्टर चंद्रा ने इसी मेडिकल कॉलेज से वर्ष 1970 में एमबीबीएस की थी। डॉक्टर ईश्वर चंद्रा मूल रूप से अगौता क्षेत्र के गांव नीमचाना के निवासी थे। करीब 5 दशक पहले उन्होंने कस्बा औरंगाबाद में स्याना रोड पर अस्पताल खोला था। चिकित्सा के क्षेत्र में उन्होंने लंबे वक्त तक अपनी सेवाएं दी। तकरीबन डेढ़ वर्ष पहले वह कस्बा औरंगाबाद छोड़कर परिवार सहित गुरुग्राम शिफ्ट हो गए थे। बताया जा रहा है कि अब वह लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। मेरठ के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.