बुलंदशहर, सितम्बर 2 -- Bulandsehar News: कोतवाली खुर्जा नगर के जीटी रोड पर दादू पटरी के निकट बुधवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि उनका ताऊ का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मीरपुर निवासी 47 वर्षीय हीरालाल पुत्र वीरपाल अपने भाई 45 वर्षीय दिनेश और ताऊ के बेटे जयपाल के साथ बाइक से तहसील की ओर जा रहे थे। बताया गया कि जीटी रोड पर दादू पटरी के निकट पीछे से आए ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में हीरालाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिनेश और जयपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को खुर्जा के कैलाश अस्पताल ...