Bulandsehar News: बुलंदशहर: जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, आरोपी को छुड़ाने का प्रयास
बुलंदशहर, नवम्बर 10 -- Bulandsehar News: गुलावठी थाना के ईसापुर गांव में पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी को छुड़ाने का मामला सामने आया है। जांच के सिलसिले में पहुंचे दरोगा और हेड कांस्टेबल के साथ हाथापाई कर उनकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस आरोपी को जांच करने और नोटिस देने गांव गई थी, जहां आकाश और उसके साथियों ने सरकारी काम में बाधा डाली और पुलिसकर्मियों से मारपीट की। गिरफ्तार आरोपी को थाने ले जाते समय समर्थकों ने रास्ता रोककर पुलिस जीप पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस ने मुख्य आरोपियों आकाश और विकास को गिरफ्तार कर लिया है तथा इस्तेमाल किया गया ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर लिया है। मामले में 6 नामजद और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.