बुलंदशहर, अगस्त 31 -- Bulandsehar News: छेड़छाड़ करने के आरोपीय एक युवक को गांव में पंचायत में चप्पलों से एक युवती द्वारा पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भरी पंचायत में युवक को कानूनी सजा दिलाने के बजाय तालिबानी सजा दी गई। वायरल वीडियो में भरी पंचायत में आरोपी युवक को चप्पलों से पीटते हुए एक युवती दिखाई दे रही है। गांव के ही किसी युवक ने पंचायत में युवक की युवती के द्वारा की गईं पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस के अनुसार पंचायत में युवक की पिटाई का वायरल वीडियो काफी पुराना है। उक्त वायरल वीडियो शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के बासौटी गांव का बताया जा रहा। शिकारपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि उक्त वायरल वीडियो कई माह पुराना बताया जा रहा है। वायरल वीडियो की जांच कराकर कार्रवाई की ज...