Bulandsehar News: बुलंदशहर: घर में जीने से गिरकर परचून दुकानदार की मौतं
बुलंदशहर, जुलाई 21 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। पहासू में मंडी रोड पर परचून दुकानदार 25 वर्षीय आरिफ की जीने से फिसलकर मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरिफ पुत्र गुलबशर पहासू में अनाज मंडी मार्ग पर घर में ही परचून की दुकान चलाता था। सोमवार रात खाना खाने के बाद 11 बजे के करीब जीने से उतरते समय सीढ़ियों से पैर फिसलने के कारण वह आंगन में फर्श पर सिर के बल गिर गया। सिर में चोट लगने पर परिजन पास ही सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने आरिफ को मृत घोषित कर दिया। घर में बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: रोटावेटर की चपेट में आने से युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.