बुलंदशहर, अगस्त 9 -- Bulandsehar News: 'मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना' यह पंक्ति रविवार को स्याना की सराय चौकी पर उस समय साकार होती नजर आई, जब मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कांवड़ियों को फल वितरित कर उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की गई। कांवड़ियों के स्वागत के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल नजर आया। मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि सभी धर्मों के पर्व और धार्मिक यात्राएं आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देती हैं। एक-दूसरे के धार्मिक आयोजनों का सम्मान करने से समाज में एकता और सद्भाव मजबूत होता है। यह भी पढ़ें- Meerut News: मुस्लिमों ने एल ब्लॉक चुंगी पर पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया भाकियू राष...