Bulandsehar News: बुलंदशहर: इकलौते बेटे की चिता से अस्थियां लेकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत
बुलंदशहर, अक्टूबर 7 -- Bulandsehar News: सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर बिलसुरी फ्लाईओवर के पास इकलौते बेटे की चिता से अस्थियां लेकर घर लौट रहे 75 वर्षीय पिता को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। महज 24 घंटे के भीतर पिता-पुत्र की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव बिलसुरी निवासी अशोक चौधरी (75 वर्ष) के 38 वर्षीय इकलौते पुत्र प्रशांत की मंगलवार को बीमारी से मौत हो गई थी। बुधवार को परिजन प्रशांत के अंतिम संस्कार के बाद उसकी अस्थियां लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान बिलसुरी गांव के पास फ्लाईओवर के निकट सड़क पार करते समय अशोक चौधरी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।हादसे की सूचना पर पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.