बुलंदशहर, नवम्बर 7 -- Bulandsehar News: सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र की तेज सिंह कॉलोनी निवासी आठ वर्षीय बच्ची की अगवा कर हत्या करने शव को खाली प्लॉट में फैंकने का मामला प्रकाश में आया है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बच्ची के सिर पर चोट के निशान मिले है। मृतका के पिता ने अपने पड़ोसी पर बच्ची की हत्या करने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। जनपद बदांयू के गांव बाला किशनपुर थाना उघेती निवासी व्यक्ति औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में नौकरी करता है। वह परिवार समेत तेज सिंह कालोनी में किराये पर रहता है। अरविंद ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि छह नवंबर की शाम करीब छह बजे उनकी आठ वर्षीय पुत्री को पड़ोस में रहने वाला युवक अपने साथ घर से ले गया था। इसके बाद बच्ची घर नहीं लौटी। काफी तलाश करने पर उसका शव तेज सिंह कॉलोनी के एक खाली प्लॉट में मिला। ...