बुलंदशहर, अक्टूबर 27 -- Bulandsehar News: गेंहू बुए खेत में ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालने का विरोध करने पर आरोपी पक्ष ने पूर्व प्रधान समेत दो लोगों से मारपीट की। पूर्व प्रधान को गंभीर हालत में उपचार हेतु हायर सेंटर भेजा गया है। घायल के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव भगवानपुर निवासी मनीष पुत्र हरपाल सिंह ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि रविवार सुबह उसके पिता व गांव के पूर्व प्रधान नीशू उर्फ गजेन्द्र अपने खेतों में गेहूं की बुआई कर रहे थे। तभी गांव निवासी ललित व गजेन्द्र पुत्रगण नरेन्द्र उर्फ कलुआ उनके बुए हुए खेतों से ट्रैक्टर-ट्रॉली निकाल रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने शोरशराबा करके पास ही खेतों में काम कर रहे छोटे उर्फ सतवीर को बुला लिया। छोटे ने फोन करके अपने परिजनों को बुला लिया। आरोपि...