Bulandsehar News: बीबीनगर में धूमधाम से हुआ गणपति मूर्ति का विसर्जन
बुलंदशहर, सितम्बर 25 -- Bulandsehar News: नगर के मोहल्ला आजमतारा में गणेश चतुर्थी पर स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का शुक्रवार को धूमधाम से विसर्जन किया गया। इससे पहले श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश से सुख-समृद्धि की कामना की। मोहल्ला आजमतारा में राजकुमार शर्मा, चांदी मिस्त्री, शोभित शर्मा आदि के आवास पर गणेश चतुर्थी के अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई थी। शुक्रवार को पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु गणेश प्रतिमा को लेकर नगर भ्रमण पर निकले। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर गुलाल उड़ाया। वहीं महिलाओं और युवतियों ने भजनों की धुन पर जमकर नृत्य किया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: जयकारों के साथ गणेश जी की प्रतिमा का हुआ विसर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.