Bulandsehar News: बिबकाल कंपनी से गणेश जी की मूर्ति चोरी
बुलंदशहर, अगस्त 12 -- Bulandsehar News: थाने पर तैनात होमगार्ड यतेन्द्र कुमार, दिनेश कुमार व जगत सिंह ने दी तहरीर में बताया कि उनकी ड्यूटी बतौर सुरक्षा बिबकाल कंपनी में लगी हुई थी। छह अगस्त की रात को बारिश व लाइट न आने से वह कंपनी की फाइनेंस गली में खड़े होकर ड्यूटी कर रहे थे। अगले दिन सुबह जब बारिश कुछ कम हुई तो वह कंपनी में गस्त करने लगे। गस्त के दौरान वहां मौजूद गणेश जी की मूर्ति गायब मिली। इसी दौरान कंपनी कर्मचारी सतीश कुमार वहां पहुंचा। सभी ने मिलकर आसपास व वहीं फैली झाड़ियों में मूर्ति की खोजबीन की। परंतु नहीं मिली। थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.