Bulandsehar News: बिजली समस्याओं को लेकर भाकियू ने प्रदर्शन की दी चेतावनी
बुलंदशहर, सितम्बर 24 -- Bulandsehar News: क्षेत्र में बिजली व्यवस्था, जर्जर तारों और उपभोक्ताओं की बिना सहमति लोड बढ़ाने के विरोध में भाकियू ने थाना प्रभारी निरीक्षक गुलावठी के जरिए बुलंदशहर प्रशासन और विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता को ज्ञापन भेजकर सीडीओ कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है। भाकियू के मेरठ मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र तेवतिया व अन्य किसान नेताओं का आरोप है कि 16 सितंबर के प्रदर्शन के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। किसानों की मांग है कि पुराने व जर्जर तारों को बदला जाए। सरकारी आदेशानुसार 18 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। बिना उपभोक्ता की सहमति दो किलोवॉट के कनेक्शन को बढ़ाकर तीन या चार किलोवॉट करने की प्रक्रिया पर तुरंत रोक लगे। किसान नेताओं ने साफ किया है कि यदि जनहित की इन मांगों पर त्वरित कार्रवाई न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.