बुलंदशहर, सितम्बर 4 -- Bulandsehar News: बिजली विभाग की लाइनों से तार चोरी करने वाला गिरोह क्षेत्र में लगातार सक्रिय है। तीन दिन पहले खैरपुर से सेहरा नहर की पटरी स्थित जंगल में चोरों ने 10 विद्युत पोल से तार चोरी कर लिए। इनमें 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के चार पोल और हाईटेंशन लाइन के छह पोल शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिजली विभाग ने मामले की सूचना दर्ज करा दी है। सैदपुर विद्युत उपकेंद्र के अधिशासी अभियंता मोहर सिंह ने बताया कि खैरपुर-सेहरा नहर पटरी के जंगल में चोरों ने विद्युत पोलों से तार काटकर चोरी कर लिए। विभाग की ओर से घटना की सूचना दर्ज कराई जा चुकी है। चोरी के कारण विद्युत लाइन को नुकसान पहुंचने के साथ ही विभाग को भी आर्थिक क्षति हुई है।

पहले भी 13 पोल से चोरी हुए थे तार क्षेत्र में बिजली के तार चोरी की यह पहली घटना ...