Bulandsehar News: बिजली का तार डालने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या
बुलंदशहर, सितम्बर 5 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव भाईपुरा में बिजली के तार डालने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के परिजन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव भाईपुरा निवासी रहीस के अनुसार, उसके भाई आबुबकर का करीब एक वर्ष पहले उसके मामा के बेटे फिरोज से बिजली का तार उसकी छत के ऊपर से ले जाने को लेकर विवाद हुआ था। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था और फिरोज ने छत से तार नहीं ले जाने की बात मानी थी。
घटना का विवरण आरोप है कि तीन सितंबर की शाम फिरोज ने दोबारा आबुबकर की छत से अपने घर का तार डालने का प्रयास किया। इसको लेकर दोनों में कहासुनी हुई, जिसे आसपास के लोगों ने शांत करा दिया। इसके बाद रात करीब नौ बजे आबुबकर पठानों वाले चौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.