Bulandsehar News: बिजली कटौती और ट्रिपिंग से उपभोक्ता बेहाल, बिजलीघर पर आधी रात को हंगामा
बुलंदशहर, जुलाई 5 -- Bulandsehar News: भीषण गर्मी और उमस के बीच जिले में बिजली की अघोषित कटौती और लगातार हो रही ट्रिपिंग ने उपभोक्ताओं का जीना मुहाल कर दिया है। हाइडिल कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार की पूरी रात लोग बिजली संकट से जूझते रहे। रातभर लो-वोल्टेज और बार-बार आती-जाती बिजली से परेशान होकर गुस्साए उपभोक्ताओं का धैर्य टूट गया और उन्होंने देर रात बिजलीघर पहुंचकर हंगामा किया। विरोध-प्रदर्शन के बाद अधिकारियों की नींद टूटी और तड़के करीब साढ़े तीन बजे किसी तरह बिजली आपूर्ति पूरी तरह सुचारु हो सकी। शनिवार की रात हाइडिल कॉलोनी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। उमस भरी गर्मी के बीच रातभर लो-वोल्टेज की समस्या बनी रही, जिससे न तो पंखे चले और न ही एसी-कूलर काम कर पाए। यह भी पढ़ें- Meerut News: करीमनगर में फुंका ट्रांसफार्मर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.