Bulandsehar News: बिजलीघर के रूम में शराब पार्टी, वीडियो वायरल
बुलंदशहर, जुलाई 2 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के एक बिजलीघर के रूम में कथित रूप से शराब पार्टी किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में तीन व्यक्ति कमरे के अंदर बैठकर शराब पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे लोग बिजलीघर से जुड़े कर्मचारी हैं। हालांकि, हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो सामने आने के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में जेई ज्ञान प्रकाश ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। यदि जांच में वीडियो सही पाया गया और उसमें विभाग के कर्मचारियों की संलिप्तता की पुष्टि हुई, तो संबंधित लोगों के विरुद्ध विभागीय नियमों के अनुसार सख्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.