बुलंदशहर, जुलाई 28 -- Bulandsehar News: मूसलाधार बारिश के चलते जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। शहर से लेकर देहात तक 400 से अधिक गांवों में घंटों बिजली सप्लाई ठप रही, जिससे भीषण उमस और जलभराव के बीच परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण कई स्थानों पर विद्युत लाइनों में फॉल्ट आ गए। कहीं ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई तो कहीं जंफर उड़ गए। इसके साथ ही कई निचले इलाकों में स्थित बिजलीघरों में पानी भर जाने के कारण एहतियात के तौर पर भी बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ी। -शहर में दो और देहात में पांच घंटे तक ठप रही सप्लाई यह भी पढ़ें- Hapur News: बारिश से शहर की बिजली आपूर्ति बाधित, घंटों परेशान रहे लोगबिजली आपूर्ति बाधित जलभराव और लाइनों में फॉल्ट के चलते शहर में जहां करीब दो घंटे तक बिजली गुल रही, वहीं ग्रामीण इलाकों में स्थित...