Bulandsehar News: बारिश से मौसम सुहाना, गर्मी से मिली राहत
बुलंदशहर, जुलाई 24 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। जनपद में शुक्रवार सुबह से मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दी है। सुबह से ही जिले के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण वातावरण में ठंडक घुल गई है और मौसम काफी खुशनुमा हो गया है। हालांकि, इस राहत की बारिश के साथ ही शहर की सड़कों पर जलभराव और फिसलन के कारण यातायात प्रभावित हुआ है, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार क्षेत्र में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय बनी हुई हैं। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, धान की रोपाई में जुटे किसान आगामी कुछ दिनों तक रोजाना मौसम का मिजाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.