Bulandsehar News: बारिश से मौसम खुशनुमा, जलभराव और कीचड़ ने बढ़ाई लोगों की आफत
बुलंदशहर, अगस्त 24 -- Bulandsehar News: जनपद में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। सुबह से ही आसमान में घने बादलों आवाजाही का मौसम बना हुआ था, जिसके बाद दोपहर में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। बारिश के चलते पिछले कई दिनों से जारी गर्मी और उमस से आमजन को काफी राहत मिली। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को दोपहर में हुई बारिश के कारण शहर के मुख्य चौराहों, निचले मोहल्लों और मुख्य मार्गों पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति हो गई। सड़कों पर पानी और कीचड़ जमा होने की वजह से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और जगह-जगह जाम जैसी स्थिति बन गई। दोपहर में जिस समय बारिश शुरू हुई, ठीक उसी समय तमाम स्कूलों की छुट्टी का समय था। बारिश के कारण स्कूली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.