Bulandsehar News: बारिश में रोडवेज वर्कशॉप की दीवार ढही, हादसा टला
बुलंदशहर, जुलाई 9 -- Bulandsehar News: लगातार हो रही बारिश के चलते रोडवेज बस स्टैंड स्थित वर्कशॉप की दीवार भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि जिस समय दीवार गिरी, उस दौरान उसके आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। इससे बड़ा हादसा टल गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बुधवार को अचानक दीवार का एक बड़ा हिस्सा गिरने की तेज आवाज सुनाई दी, जिससे बस स्टैंड परिसर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रोडवेज कर्मी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा की दृष्टि से दीवार के आसपास लोगों की आवाजाही रोक दी गई। रोडवेज के एआरएम दिनेश सिंह चौहान ने बताया कि लगातार बारिश के कारण वर्कशॉप की दीवार गिर गई है। क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि रात के समय किसी भी अनहोनी से बचने के लिए मौके पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.