बुलंदशहर, सितम्बर 28 -- Bulandsehar News: दो दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते मध्यरात्रि को एक मजदूर के मकान की पक्की दीवार और छत भरभराकर खेत की ओर गिर गई। हादसे के समय कमरे में सो रहे दंपति मलबे की चपेट में आने से हल्के घायल हो गए। गनीमत रही कि दीवार बाहर की ओर गिरी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। गांव दुगरऊ निवासी मजदूर मुकेश पुत्र चिरंजी रविवार मध्यरात्रि अपनी पत्नी सुमित्रा के साथ मकान के कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान तेज आवाज के साथ मकान की पक्की दीवार और छत अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे की चपेट में आने से मुकेश और उनकी पत्नी सुमित्रा को हल्की चोटें आईं。 यह भी पढ़ें- Bareily News: गुपलापुर कोटेदार कर रहा था राशन कालाबाजारी, रिपोर्ट दर्जघटनास्थल पर स्थिति परिवार के अन्य सदस्य मकान के दूसरे हिस्से में बने टीन शेड के नीचे सो रहे थे, जिसके चलते...