Bulandsehar News: बारिश में धुला जनपद का प्रदूषण, एक्यूआई 33 पर पहुंचा
बुलंदशहर, जुलाई 22 -- Bulandsehar News: जिले में बीते कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही मानसूनी बारिश ने हवा में घुले जहर को पूरी तरह से धो दिया है। बारिश के चलते वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रिकॉर्ड स्तर तक सुधरकर 33 पर पहुंचने के साथ गुड जोन में दर्ज किया गया है। इसके साथ ही आबोहवा इस सीजन की सबसे बेहतर स्थिति में आ गई है। कुछ समय पूर्व तक जिले में धूल और धुएं के कारण वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया था। इसके चलते लोगों के साथ-साथ विशेष रूप से बुजुर्गों और सांस व दमा के मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ जैसी शिकायतें आम हो गई थीं। हालांकि पिछले कुछ दिनों से लगातार बने बारिश के मौसम ने स्थिति में बड़ा बदलाव ला दिया है। बुधवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी रिपोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.