बुलंदशहर, अगस्त 7 -- Bulandsehar News: औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव चरौरा मुस्तफाबाद में रुक रुककर हो रही बारिश से मिट्टी से बना एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा। जिसके मलबे में दबकर मासूम बच्ची जख्मी हो गई। परिजनों ने मासूम को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है। हादसे के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है। घर में रखा घरेलू सामान भी मलबे में दबकर खराब हो गया। गांव चरौरा मुस्तफाबाद निवासी सुखपाल सिंह पुत्र अतर सिंह परिवार के साथ कच्चे मकान में रहते हैं। दोपहर मकान गिर पड़ा। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे ओर अस्त व्यस्त पड़े सामान को मलबे से बाहर निकलवाया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: दो गांवों में गिरी मकानों की छतें, मासूम की मौत, आठ घायल ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: बारिश ...