Bulandsehar News: बारिश के बाद भी 203 पर अटका एक्यूआई, जहरीली हवा से नहीं मिली राहत
बुलंदशहर, नवम्बर 15 -- Bulandsehar News: जनपद में रविवार तड़के हुई बूंदाबांदी और मौसम में आए बदलाव के बावजूद वायु प्रदूषण से आमजन को अपेक्षित राहत नहीं मिल सकी है। हवा में घुले जहरीले कणों का स्तर अब भी चिंताजनक बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से रविवार को जारी रिपोर्ट में जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 203 दर्ज किया गया। एक्यूआई के लगातार 200 के पार खराब श्रेणी बने रहने से लोगों की सांसों पर संकट बरकरार है। सुबह के समय वातावरण में नमी बढ़ने और धुंध छाए रहने के कारण प्रदूषण के सूक्ष्म जहरीले कण ऊपरी सतह पर जाने के बजाय निचले स्तर पर ही जम गए हैं। इसके चलते रविवार सुबह खुली हवा में सांस लेना काफी मुश्किल रहा। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों और स्थानीय निवासियों को आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में भारीपन का अहसास हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.