Bulandsehar News: बारिश के बाद भी राहत नहीं, धूप-छांव से उमस ने किया बेहाल
बुलंदशहर, जुलाई 30 -- Bulandsehar News: बारिश के बाद लोगों को उम्मीद थी कि मौसम खुशनुमा बना रहेगा, लेकिन मौसम के तेवर कुछ और ही बयां कर रहे हैं। बारिश थमते ही क्षेत्र में गर्मी और उमस का असर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। गुरुवार को दिनभर खिली धूप और बादलों की लुकाछिपी के बीच उमस ने लोगों को बेहाल रखा। जिससे लोगों को राहत नहीं मिली। गुरुवार सुबह की शुरुआत हल्की ठंडक और आसमान में मंडराते बादलों के साथ हुई। लगा कि रिमझिम फुहारें पड़ेंगी, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप और छांव का खेल शुरू हो गया। दोपहर होते-होते तीखी धूप ने पसीने छुड़ा दिए। शाम तक मौसम का यही मिजाज बना रहा। हवा बंद होने के कारण नमी का स्तर बढ़ गया, जिससे पंखे और कूलर भी बेअसर साबित हुए। न्यूनतम तापमान 29 और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.