बुलंदशहर, जुलाई 13 -- Bulandsehar News: विकास खंड ऊंचागांव के ग्राम थौना में बारिश थमने के पांच दिन बाद भी जलभराव की समस्या बनी हुई है। गांव की गलियों और तालाब के पास गंदा पानी इक्कठा होने से ग्रामीणों का पैदल निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द समाधान कराने की मांग की है। ग्रामीण कृष्ण कुमार, अनिल कुमार, नानक सिंह,भूप सिंह आदि का कहना है कि गांव के पोखर की लंबे समय से सफाई नहीं कराई गई है। सिल्ट और गंदगी जमा होने के कारण बारिश का पानी निकल नहीं पा रहा है, जिससे पोखर ओवरफ्लो होकर पानी आसपास की गलियों में भर गया है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: इस बारिश में फिर डूबेगी हंडिया के किसानों की फसल इससे लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व भी इसी पोखर में डूबने स...