Bulandsehar News: बारिश की फुहार में लड़खड़ाई बिजली, पांच घंटे ठप
बुलंदशहर, अक्टूबर 12 -- Bulandsehar News: सोमवार तड़के शुरू हुई तेज बारिश ने पावर कॉरपोरेशन के मेंटीनेंस के दावों की हवा निकाल दी। बारिश के चलते कहीं लाइनों में फाल्ट आया तो कहीं इंसुलेटर पंचर और ब्रेकडाउन के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शहर से लेकर कस्बों और ग्रामीण इलाकों तक करीब चार से पांच घंटे तक बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते अंसारी रोड बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में आपूर्ति लड़खड़ा गई। वहीं देहात के शिकारपुर, जहांगीराबाद, खुर्जा सहित आसपास के इलाकों में भी कई फीडर एक के बाद एक ट्रिप होते चले गए। कई जगहों पर पेड़ों की टहनियां लाइनों पर गिरने और नमी के कारण इंसुलेटर में स्पार्किंग होने से ब्रेकडाउन की स्थिति बन गई। बिजली गुल के चलते सुबह-सुबह पेयजल संकट भी गहरा गया। बारिश रुकते ही पावर कॉरप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.