Bulandsehar News: बारिश का कहर: मकान की छत भरभराकर गिरी, मलबे में दबकर महिला गंभीर घायल
बुलंदशहर, अगस्त 4 -- Bulandsehar News: बारिश के चलते तहसील क्षेत्र के गांव सरायघासी में मंगलवार को एक मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई, जिसके मलबे में दबकर 50 वर्षीय अमीना पत्नी निसार गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद परिवार और गांव में अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि घटना के समय अमीना घर के कमरे में मौजूद थीं, जबकि उनका बेटा अनस दूसरे कमरे में था। अचानक तेज आवाज के साथ छत गिरने पर अनस ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबी अमीना को बाहर निकाला। गंभीर हालत में बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: लगातार बारिश में कच्चे मकान की दीवार और छत गिरी, बाल-बाल बची महिला ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के कारण मकान की छत गिर गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.