Bulandsehar News: बाजार के जाम में फंसी एम्बुलेंस, वीडियो वायरल
बुलंदशहर, जुलाई 2 -- Bulandsehar News: नगर में गुरुवार को लगे अवैध साप्ताहिक बाजार के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। माधोदास बाजार से अंसारियान मोहल्ले तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान एक एम्बुलेंस भी जाम में फंस गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में एम्बुलेंस को जाम के बीच रास्ता तलाशते हुए देखा जा सकता है। संकरी सड़क पर बाजार लगने, दुकानदारों द्वारा सड़क तक सामान फैलाने से लोगों को निकलने में भारी परेशानी उठानी पड़ी। लोगों का कहना है कि साप्ताहिक बाजार गुरुवार को ककोड़ रोड पर लगता है। लेकिन कुछ दुकानदार पुलिस प्रशासन को ठेंगा दिखा माधोदास बाजार से लेकर अंसरियान तक अवैध रूप से बाजार लगते हैं।जिसके चलते हर सप्ताह जाम की समस्या उत्पन्न ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.