बुलंदशहर, अगस्त 4 -- Bulandsehar News: नगर के निकट बाग में बनी ट्यूबवेल की हौदी में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान फिदा हुसैन फल विक्रेता के रूप में की गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। कोतवाली प्रभारी जयकिशोर गौतम ने बताया कि मंगलवार को सुबह बुलंदशहर बस स्टैंड के निकट स्थित बाग में बने ट्यूबवेल की हौदी में अधेड़ का शव मिला। मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए और शव की पहचान नगर के मोहल्ला गदियाना निवासी 54 वर्षीय फिदा हुसैन पुत्र मौ. हुसैन के रूप में की गई। फिदा हुसैन बुलंदशहर बस अड्डे पर ठेला लगाकर फल बेचता था। यह भी पढ़ें- Amroha News: ढवारसी में सड़क किनारे वृद्ध का शव मिलने से सनसनी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिदा हुसैन सोमवार शाम से लापता था। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को...