Bulandsehar News: बाग की रखवाली करने गया हाईस्कूल का छात्र लापता
बुलंदशहर, जुलाई 15 -- Bulandsehar News: अहार। अहार थाना क्षेत्र के गांव मौहरसा से 16 वर्षीय छात्र के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के कई दिन बाद भी किशोर का कोई सुराग नहीं लगने से परिजन परेशान हैं। पुलिस ने पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
परिवार की चिंता मौहरसा निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका सोलह वर्षीय पुत्र सुमित कुमार जो कक्षा 10 का छात्र है। 10 जुलाई को गांव के एक आम के बाग की रखवाली करने गया था। दोपहर करीब दो से तीन बजे के बीच वह साइकिल से शिकोई जाने की बात कहकर निकला, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। जब काफी देर तक उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
पुलिस की कार्रवाई परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के गांवों में काफी खोजबी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.