Bulandsehar News: बाईपास स्वीकृति पर विधायक का ग्रामीणों ने किया सम्मान
बुलंदशहर, जुलाई 23 -- Bulandsehar News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बुलंदशहर बाईपास के लिए 600 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलने के बाद गुरुवार को सदर विधायक प्रदीप चौधरी का उनके आवास पर विभिन्न गांवों के प्रधानों और ग्रामीणों ने सम्मान किया। ग्रामीणों ने विधायक को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं और रिंग रोड परियोजना की स्वीकृति पर खुशी जताई। विधायक प्रदीप चौधरी ने बताया कि बहलीमपुरा, चिरचिटा, हसनपुर, सूजापुर, जसनावली कला, जसनावली खुर्द, भड़ोली, नगला इलाहाबाद, ऐमनपुर, अगौता, नीमचाना, राजगढ़ी समेत अन्य गांवों के प्रधान और ग्रामीण उनके आवास पहुंचे और उनका अभिनंदन किया। विधायक ने कहा कि ग्रामीणों का स्नेह, विश्वास और सम्मान उनके लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरी विधानसभा की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.