Bulandsehar News: बाइक हटाने की कहने पर चाचा-भतीजे को ईंटों से पीटा
बुलंदशहर, अगस्त 30 -- Bulandsehar News: नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा में रास्ता मांगने को लेकर हुए विवाद में शराब के नशे में धुत युवकों ने चाचा-भतीजे पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने दोनों को जमीन पर गिराकर ईंटों से जमकर पीटा, जिससे चाचा के सिर में गंभीर चोट आई है। नगर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना का विवरण नगर कोतवाली में मोहल्ला कृष्णा नगर(देवीपुरा) निवासी पीड़ित मुनेश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने भतीजे प्रिंस के साथ घर लौट रहे थे। जब वे फूटा कुआं के पास पहुंचे, तो वहां रास्ते में 4-5 युवक बाइकों के साथ खड़े थे, जिससे निकलने की जगह नहीं बची थी। मुनेश ने जब युवकों से बाइक थोड़ी साइड करने को कहा, तो नशे में धुत युवकों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.