Bulandsehar News: बाइक सवारों ने महिला से चेन छीनी
बुलंदशहर, अगस्त 1 -- Bulandsehar News: खुर्जा देहात क्षेत्र के नगला चीती गांव निवासी रचना ने बताया कि शनिवार को वह अपने पति अनिल के साथ बाइक पर सवार होकर पहासू गईं थीं। वहां से दोपहर करीब दो बजे वापस लौट रहीं थीं। जब वह पहासू खुर्जा रोड पर पहुंचे तो हेलमेट पहले बाइक सवार दो युवक उनका पीछा कर रहे थे। उक्त बाइक सवार लोगों को आगे जाने देने के लिए उनके पति ने अपनी बाइक की रफ्तार कम कर ली और साइड दिया। तभी शहबाजपुर दौलत के पास बाइक सवार बदमाशों ने रचना के गले से चेन झपट ली। घटना के दौरान रचना पीछे गिरने ही वाली थीं कि बाल-बाल बच गईं। इसके बाद अनिल की बाइक अनियंत्रित हो गई। आरोपी बदमाश चेन झपट कर आगे की ओर निकल गए। पीड़ित अनिल ने काफी दूर तक उनका पीछा भी किया, लेकिन आरोपी फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित दंपति अगौरा चौकी पर पहुंचे और पुलिस को घटना क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.