Bulandsehar News: बाइक फिसलने से सफाई कर्मचारी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बुलंदशहर, सितम्बर 27 -- Bulandsehar News: कोतवाली डिबाई क्षेत्र के घुसराना गांव के पास शनिवार शाम बाइक फिसलने से एक सफाई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार ग्राम घोसीपुरा निवासी तेजवीर सिंह (50) पुत्र लाल सिंह थाना अनूपशहर क्षेत्र के ग्राम भेरिया हरिद्वारपुर में सरकारी सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। शनिवार को ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। बताया गया कि घुसराना स्थित पुराने स्कूल के पास उनकी मोटरसाइकिल अचानक फिसल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और तेजवीर सिंह को उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। परिजन शव को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.