बुलंदशहर, जुलाई 5 -- Bulandsehar News: मोहल्ला तेलियाघाट निवासी कवेंद्र और पुरुषोत्तम शनिवार शाम को सिकंदराबाद से बाइक पर सवार होकर वापस आ रहे थे। इसी दौरान सिकंदराबाद मार्ग पर हसनगढ़ मोड़ के निकट सामने से आ रही स्कूटी से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग और स्कूटी सवार शैलेंद्र निवासी बुद्ध विहार कालोनी खुर्जा घायल हो गया। तीनों घायलों को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां से कवेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...