Bulandsehar News: बस की छत पर बैठाकर ढोई जा रही थीं सवारियां, चालक पर मुकदमा दर्ज
बुलंदशहर, नवम्बर 14 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र में बस की छत पर सवारियां बैठाकर ले जाने और क्षमता से अधिक यात्रियों को ढोने के मामले में पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बस को सीज कर दिया है। पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर को उपनिरीक्षक संजेश कुमार पुलिस टीम के साथ सहकारी नगर चौकी के सामने संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान अनूपशहर की ओर से बुलंदशहर आ रही निजी बस को चेकिंग के लिए रुकवाया गया। बस में क्षमता से अधिक सवारियां बैठी थीं और कुछ यात्रियों को बस की छत पर बैठाकर ले जाया जा रहा था। चालक तेज गति और लापरवाही से बस चला रहा था, जिससे यात्रियों की जान को खतरा बना हुआ था। पुलिस ने चालक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम चंद्रवीर सिंह निवासी गांव गहना, थाना जहांगीराबाद बताया। बस के कागजात ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.