Bulandsehar News: बरासऊ महादेव मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
बुलंदशहर, अगस्त 10 -- Bulandsehar News: शिवरात्रि पर्व पर आज मंगलवार को बरासऊ प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को जिलाधिकारी कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने भीड़ प्रबंधन, मंदिर में प्रवेश और निकास व्यवस्था को परखा तथा अलग-अलग द्वार बनाने के निर्देश दिए। साथ ही पर्याप्त पुलिसकर्मियों और वॉलेंटियर्स की तैनाती, प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और लगातार निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को जलाभिषेक में किसी प्रकार की परेशानी न हो और सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.