Bulandsehar News: बदहाली को लेकर प्रगतिशील व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, सचिव को सौंपा ज्ञापन
बुलंदशहर, सितम्बर 8 -- Bulandsehar News: नई अनाज मंडी में व्याप्त अव्यवस्थाओं, जलभराव और गंदगी को लेकर व्यापारियों एवं किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। मंगलवार को प्रगतिशील व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव को एक मांग पत्र सौंपकर मंडी की विभिन्न समस्याओं के जल्द निस्तारण की मांग की। व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव कुमार गोयल और महामंत्री ललित अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने मंडी प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। ज्ञापन में बताया गया कि बारिश के बाद मंडी परिसर में चारों ओर भारी जलभराव हो जाता है, जिससे किसानों को अपना माल उतारने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि मंडी परिसर में चारों तरफ उगी ऊंची घास और झाड़ियों के कारण कीड़े-मकौड़े व विषैले सांपों का खतरा बना रहता है। मंडी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.