Bulandsehar News: बच्चों को पीटने का विरोध करने पर ई-रिक्शा चालक पर जानलेवा हमला
बुलंदशहर, जुलाई 3 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। नगर क्षेत्र के भूड़ इलाके में एक ई-रिक्शा चालक के साथ जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि उसके बच्चों को गाली देने और पीटने का विरोध करने पर पड़ोसियों ने उसे लोहे के पंच और लाठी-डंडों से बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली नगर में भूड़ क्षेत्र निवासी पीड़ित शेर मोहम्मद ने तहरीर देकर बताया कि वह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। 26 जून को वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल गया था और चारों बच्चे घर पर अकेले थे। शाम के समय मोहल्ले में बंदरों के आने के डर से बच्चों ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी आरिफ ने घर का दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। डर के मारे बच्चों ने दरवाजा नहीं खोला। आरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.