Bulandsehar News: बच्चों के विवाद में बालक पर हमला कर किया घायल
बुलंदशहर, जुलाई 18 -- Bulandsehar News: नगर क्षेत्र के मोहल्ला सरायकाजी में बच्चों के विवाद में एक दंपति ने दूसरे पक्ष के बालक के साथ मारपीट की और उसके सिर पर लोहे की वस्तु से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में मोहल्ला सरायकाजी निवासी पीड़ित नौशाद ने तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र रेयान पड़ौस की गली के बच्चे के साथ खेल रहा था। खेलने के दौरान ही दोनों बच्चों में झगड़ा हो गया। जिस पर दूसरा बच्चा अपने घर भाग गया। पीड़ित के अनुसार उसका पुत्र रेयान रात के वक्त शिकायत करने दूसरे बच्चे के घर गया तो वहां बच्चे के पिता फकरू और उसकी पत्नी ने रेयान को पकड़ लिया। दोनों आरोपियों द्वारा उसके पुत्र के साथ बुरी तरह मारपीट की गई। बालक रेयान के सिर पर लोहे की वस्तु से वारकर उसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.